भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार जिले में 2 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों में स्कूल एवं कॉलेज ईएलसी स्तर, विधानसभा स्तर एवं जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला स्तर पर निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन 16 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुमार सत्यम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही उनके सहायक के रूप में प्राचार्य, शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा तथा जिला शिक्षा अधिकारी हरदा को दायित्व सौंपा गया है। नोडल अधिकारी प्रतियोगिता हेतु मूल्यांकन समिति का गठन करेंगे तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम 10 विजेताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी स्तर से योग्यता प्रमाण पत्र जारी किये जाने हेतु कार्यवाही करेंगे।
