‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला युवा संसद प्रतियोगिता के लिए पंजीयन माय भारत पोर्टल पर आमंत्रित किए हैं।“विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अशोकनगर के युवा-युवतियों का पंजीयन किया जाना है। ऐसे विद्यार्थी/ युवा पात्र होंगे जिनकी आयु 17 अगस्त 2026 को 18 से 25 वर्ष के मध्य हो एवं अशोकनगर जिले के निवासी हो। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक संवाद, राष्ट्र निर्माण एवं नीति-निर्माण की समझ को विकसित करना है।प्रत्येक प्रतिभागी को 3 मिनट ही भाषण/ स्पीच हेतु दिए जाएंगे। भाषण/ स्पीच का विषय - एक राष्ट्र, एक चुनाव। "One Nation, One Election" (जिला स्तर ) विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन तीन चरणों में प्रत्यक्ष रूप से किया जाएगा। पंजीकरण माय भारत पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

चरण 1-जिला स्तर: यह चरण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी 786 जिलों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक जिले से 3 प्रतिभागी अपने-अपने राज्य के चैम्पियनशिप स्तर के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को दिए गए विषयों पर बोलने के लिए तीन मिनट का समय दिया जाएगा और भाषण बहुभाषी हो सकता है (अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल या तेलुगु)। चरण II - राज्य स्तरीय प्रतियोगिता: जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित युवा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राज्य विधानसभा परिसर में आयोजित की जाएगी। शीर्ष तीन प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जाएगा। भाषण बहुभाषी (अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल या तेलुगु) हो सकता है। तीसरा चरण - राष्ट्रीय स्तर: राज्य स्तरीय शीर्ष फाइनलिस्ट यानी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 108 फाइनलिस्टों को विकसित भारत युवा संसद के फाइनल के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो नई दिल्ली में भारतीय संसद के केंद्रीय हॉल में आयोजित होगा। सभी चयनित उम्मीदवार विभिन्न सत्रों के माध्यम से संसदीय विचार-विमर्श में भाग लेंगे। यह आयोजन नीति निर्माताओं, सलाहकारों और राष्ट्रीय नेताओं के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे प्रतिभागियों का दृष्टिकोण व्यापक होगा। राष्ट्रीय स्तर पर भाषण अंग्रेजी या हिंदी में दिया जाएगा।अतिरिक्त जानकारी के लिए माय भारत अशोकनगर केंद्र से संपर्क के सकते हैं।

युवा संसद के लिए 18-25 वर्ष तक के युवा करें पंजीयन

‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला युवा संसद प्रतियोगिता के लिए पंजीयन माय भारत पोर्टल पर आमंत्रित किए हैं। इस प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं। आयु की गणना 17 अगस्त के आधार पर होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को विशेषज्ञ पैनल के सामने 'वन नेशन वन इलेक्शन ' विषय पर अपने विचार रखने के लिए तीन मिनट मिलेंगे। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए माय भारत अशोकनगर केंद्र से संपर्क के सकते हैं।