मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व एवं क्षमता विकास पाठ्यक्रम, विकासखंड पन्ना के अंतर्गत आज जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती जिले के सभी विकासखण्डों में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकालकर किया गया। रैली के माध्यम से जनजातीय गौरव और बिरसा मुंडा जी के विचारों का संदेश दिया गया। तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन चलाकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अद्वितीय योगदान दिया। उन्होंने समाज को नशा, अंधविश्वास छोड़कर शिक्षा और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से विनय शर्मा, मेंटर्स एवं पाठ्यक्रम के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन सभी विकासखंड में किया गया।
पंचायत और ग्रामीण विकास
जनअभियान परिषद के तत्वावधान में हुआ बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम
पन्ना · 15 नवंबर 2026 · 2 मिनट
खास बातें
- कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकालकर किया गया।
- रैली के माध्यम से जनजातीय गौरव और बिरसा मुंडा जी के विचारों का संदेश दिया गया।
- वक्ताओं ने बताया कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन चलाकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अद्वितीय योगदान दिया।



