विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु समुदाय हेतु ठीकरी एवं राजपुर तहसील में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार 28 अक्टूबर को प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक तहसील कार्यालय ठीकरी में तथा 29 अक्टूबर को प्रातः 11 से सायं 4 बजे तहसील कार्यालय राजपुर में शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ देने, विभिन्न आवश्यक प्रमाण पत्र जैसे जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड बनाने तथा समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जायेगा।
