11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, मगजपुरा में 23 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं काढ़ा वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेदिक परामर्श के साथ वात-पित्त-कफ प्रकृति परीक्षण एवं जीवनशैली मूल्यांकन किया जाएगा।
इसके अलावा मलेरिया, मधुमेह, रक्तचाप आदि की आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर में विशेष आयुर्वेदिक काढ़े का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। साथ ही मधुमेह, रक्तचाप, मोटापा एवं जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं में आहार-विहार तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा।
जिला आयुर्वेद चिकित्सालय द्वारा क्षेत्रवासियों से शिविर में उपस्थित होकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श का लाभ लेने की अपील की गई है। नागरिक अपने परिवार एवं परिचितों को भी शिविर की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने में सहयोग कर सकते हैं।
