कटनी (13 अक्टूबर) – बालिका सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अब्दुल गफ्फार के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विभिन्न विकासखंडों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों तथा बाल विवाह की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई।बालिका सुरक्षा कानूनों एवं हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारीविकासखंड बहोरीबंद में परियोजना अधिकारी श्री सतीश पटेल के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाल विवाह की रोकथाम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), 2012 तथा बालिकाओं के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। इसी प्रकार विकासखंड रीठी की शासकीय माध्यमिक शाला बड़गांव में परियोजना अधिकारी श्री विवेक पटेल के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और एकीकृत आपातकालीन सहायता नंबर 112 के उपयोग के बारे में बताया गया। विकासखंड विजयराघवगढ़ में परियोजना अधिकारी श्री संतोष अग्रवाल के संयोजन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय विजयराघवगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 तथा पॉक्सो ई-बॉक्स के बारे में जानकारी देकर बालिकाओं की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता से दिया बेटी बचाने का संदेश विकासखंड रीठी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास बड़गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।
खेल
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिलेभर में बालिका सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पोस्टर और रंगोली के माध्यम से दिया गया बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान का संदेश

कटनी · 13 अक्टूबर 2026 · 3 मिनट
खास बातें
- इसमें बाल विवाह की रोकथाम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), 2012 तथा बालिकाओं के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई।
- विकासखंड विजयराघवगढ़ में परियोजना अधिकारी श्री संतोष अग्रवाल के संयोजन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय विजयराघवगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया।