शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला एवं जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से जीडीसीएस ग्रुप- पेटेंट नोएडा एवं भारत सरकार के पासा एक्ट 2005 के तहत जिले की समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलट सहित सुरक्षा सुपरवाइजर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे।
भर्ती कैंप 16 से 26 नवंबर 2026 तक विभिन्न शासकीय आईटीआई में आयोजित होंगे। मंडला में 26 नवंबर को प्रातः 10 बजे से शाम 3 बजे तक भर्ती कैंप आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा जवान पद के लिए 10 वीं पास, 18 से 40 वर्ष आयु, न्यूनतम 168 सेमी ऊंचाई तथा निर्धारित शारीरिक मापदंड आवश्यक हैं। ड्रोन पायलट एवं अन्य पदों के लिए भी निर्धारित शैक्षणिक एवं आयु संबंधी योग्यताएं रखी गई हैं।
इच्छुक युवा अपने मूल दस्तावेजों एवं प्रमाण-पत्रों के साथ संबंधित शासकीय आईटीआई में उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य जिलों के युवा भी भर्ती कैंप में शामिल होकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 9311947932 एवं 9667989993 पर संपर्क किया जा सकता है।
चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के उपरांत औद्योगिक क्षेत्रों में 21 हजार 500 रूपए से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन के साथ नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही भोजन, जीवन बीमा, चिकित्सा सुविधा, सालाना वेतन वृद्धि, ऋण एवं प्रमोशन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

