जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी द्वारा बताया गया कि समग्र शिक्षा अभियान समावेशित शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु जिला स्तर पर (सी.डब्ल्यू.एस.एन.) छात्रावास, डाइट परिसर, मंदसौर जिला शिक्षा केंद्र मंदसौर द्वारा संचालित किया जायेगा। संचालन हेतु विभिन्न पदों पर आवेदन 15 नवंबर 2026 तक आमंत्रित किये जाते हैं। नियत समय पश्चात प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किये जायेंगे।
पदों की विस्तृत जानकरी कार्यालयीन समय में जिला शिक्षा केंद्र मंदसौर कार्यालय नूतन स्कूल परिसर से प्राप्त कर सकते है।

