प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 जरूरतमंद परिवारों को स्वयं के पक्के मकान का सपना साकार करने में सहायता प्रदान कर रही है। योजना से हितग्राहियों को सुरक्षित आवास की सुविधा मिलने के साथ उनके जीवन में नई उम्मीद और खुशियां आ रही हैं।
सौंसर के वार्ड क्रमांक 10 निवासी श्री ज्ञानेश्वर काले मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आय के कारण वे स्वयं का पक्का मकान बनाने में असमर्थ थे और परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। उनका सपना था कि उनके परिवार का भी अपना घर हो।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत लाभ मिलने से उनके पक्के मकान का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा मकान की छत का निर्माण भी पूर्ण हो गया है। इससे श्री काले और उनके परिवार में अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद जगी है। श्री ज्ञानेश्वर काले ने अपने पक्के मकान का सपना साकार करने में सहयोग मिलने पर प्रधानमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

