प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में जनजाति गौरव दिवस के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शहनाज खान की अध्यक्षता में "अपनी जनजाति को जाने" विषय पर जनजातीय इतिहास परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. गणेश कुमार तुमडाम ने जनजातीय गौरव गाथा एवं इतिहास पर प्रकाश डालते हुए जनजातीय समाज के महान नायकों के योगदान और उनके संघर्षों की जानकारी दी। वहीं प्रो. पवन कुमार कोडापे ने क्षेत्र के ऐसे जनजातीय समाजसेवियों के बारे में बताया, जिन्होंने समाज के उत्थान एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में महिमा गायकी (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने प्रथम, गौरी बघाले (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने द्वितीय तथा रोशनी चरडे (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में समन्वयक श्रीमती कीर्ति सलामे, डॉ. गणेश कुमार तुमडाम, प्रो. रविंद्र बंसोड़, प्रो. पवन कुमार कोडापे, डॉ. प्रजेंद्र रघुवंशी, डॉ. कैलाश गोन्हेरे, मनोज खुरसंगे, राधेश्याम बुआडे सहित महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री भोजराज कराले ने किया। अंत में कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती कीर्ति सलामे ने उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।