केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माय भारत पोर्टल पर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के नवाचारों एवं नीति निर्धारण में युवाओं के विचारों को शामिल करना है। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के उपरांत चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

माय भारत जोधपुर के उप निदेशक भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया की माय भारत पोर्टल पर विकसित भारत क्विज़ से शुरुआत की गई है। विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के पहले चरण के रूप में विकसित भारत क्विज का आयोजन 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक ‘माय भारत पोर्टल’ पर किया जा रहा है। जिसमें 15 से 29 आयु वर्ग के युवा माय भारत पोर्टल पर डिजिटल रूप से क्विज में भाग ले सकेंगे।

अधिकतम प्रतिभागियों में से शीर्ष 10 प्रतिशत प्रतिभागी अगले चरण - विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे। चयनित प्रतिभागियों को ‘माय भारत पोर्टल’ के माध्यम से निर्धारित ‘विकसित भारत’ के 10 विषयों पर 500 शब्दों का निबंध प्रस्तुत करना होगा।

उन्होंने बताया की क्विज़ से लेकर जिला और राज्य स्तरीय चैंपियनशिप तक गतिविधियाँ इस प्रकार होगी – सर्वप्रथम विकसित भारत क्विज़ तत्पश्चात निबंध राउंड इसके उपरान्त जिला चैम्पियनशिप एवं इसके बाद में राज्य/केंद्रशासित प्रदेश वीबीवाईएलडी एवं कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय वीबीवाईएलडी होगी।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से शीर्ष 50 निबंधों को पीपीटी राउंड के लिए चुना जाएगा।

प्रत्येक जिले से शीर्ष दो प्रस्तुतकर्ता राज्य स्तरीय वीबीवाईएलडी प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त अंतिम रूप से चयनित युवाओं को राष्ट्रीय कार्यक्रम मे अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा l विकसित भारत चैलेंज के तहत क्षेत्रीय टीमें अपने विचार संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों, सचिवों इत्यादी के समक्ष प्रस्तुत करेंगी और क्षेत्रीय फाइनलिस्टों को राष्ट्रीय कार्यक्रम मे प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।

महत्वपूर्ण तिथियां जो तय की गई है जिसमें विकसित भारत क्विज़: 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026, विकसित भारत निबंध चुनौती: 05 से 19 अक्टूबर 2026, जिला चैंपियनशिप: 10 से 16 नवंबर 2026, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश वीबीवाईएलडी: 17 नवंबर से 7 दिसंबर 2026, राष्ट्रीय वीबीवाईएलडी, नई दिल्ली में 10 से 12 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी।

इसी कार्यक्रम के एक और भाग के रूप में जिला स्तर पर सांस्कृतिक ट्रेक का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें सामुहिक लोक गायन, लोक नृत्य, चित्रकारिता, भाषण एवं कविता लेखन में रूचि रखने वाले युवा भाग लेकर राष्ट्र स्तर तक प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा युवा पोर्टल के माध्यम से सीधे इनोवेट फॉर भारत ट्रेक में भाग लेकर अपनी तकनिकी दक्षता का परिचय राष्ट्रीय स्तर तक दे सकते हैं। सभी उक्त छह श्रेणियों में चयनित राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

अधिक जानकारी हेतु युवा माय भारत केन्द्र कार्यालय जोधपुर अथवा माय भारत की वेबसाईट mybharat.gov.in विजिट कर सकते हैं।