को शाम 4 बजे जलस्तर 341.64 मीटर दर्ज किया गया, जो जलाशय के पूर्ण जलाशय स्तर (एफआरएल) 341.64 मीटर के बराबर है। जलाशय में लाइव स्टोरेज 5429.60 एमसीएम दर्ज किया गया है तथा जलाशय में 100 प्रतिशत जलभराव है। गत वर्ष 26 सितम्बर 2025 को जलस्तर 341.50 मीटर दर्ज किया गया था।

जलाशय में शाम 4 बजे 7525.73 क्यूमेक्स पानी की आवक दर्ज की गई। पानी की निकासी में पीएच-III से 174.23 क्यूमेक्स, एचआर (सीडब्ल्यूसी) से 100 क्यूमेक्स, स्पिलवे से 7243 क्यूमेक्स, आरबीसी से 2.50 क्यूमेक्स तथा भितरी से 1 क्यूमेक्स पानी की निकासी शामिल है। वाष्पीकरण क्षति 5 क्यूमेक्स दर्ज की गई। इस प्रकार कुल आउटफ्लो 7525.73 क्यूमेक्स रहा।

बाणसागर जलाशय के स्पिलवे के 12 रेडियल गेट क्रमांक 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 एवं 15 वर्तमान में 3-3 मीटर खुले हुए हैं। इन 12 गेटों के माध्यम से स्पिलवे से कुल 7243 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।