भारत सरकार के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेने के लिए जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के मछलीपालक किसान 27 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
मत्स्य पालन विभाग ने बताया कि योजना के तहत तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक, आरएएस, हैचरी, पोषक आहार निर्माण इकाई, आइस प्लांट तथा मछली परिवहन के लिए आइस बॉक्स सहित मोटरसाइकिल एवं इंसुलेटेड वाहन हेतु सहायता दी जाती है। पात्र जनजातीय हितग्राहियों को इकाई लागत की 90 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है।
आवेदन के साथ भूमि का खसरा एवं नक्शा, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार के दो फोटो संलग्न करना आवश्यक है। इच्छुक हितग्राही आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में मत्स्य पालन कार्यालय, शहडोल से संपर्क कर सकते हैं।

