मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की सदस्यों एवं उनके परिवार की Gen-Z युवतियों की प्रतिभा, ऊर्जा और सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 17 सितंबर को ‘ नमो युवा शक्ति ’ खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत कुरवाई में किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त आयुक्त द्वारा जारी निर्देशानुसार तैयारियां की जा रही हैं।

कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की सदस्य एवं उनके परिवारों की Gen-Z युवतियां विभिन्न मानसिक, शारीरिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगी।

विविध खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां होंगी आयोजित

‘ नमो युवा शक्ति ’ कार्यक्रम में युवतियों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें चेस, कैरम, सांप-सीढ़ी, पहेलियां, यूथ मैराथन, रेस, खो-खो, रस्साकशी, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, चम्मच-नींबू दौड़ एवं चेयर रेस सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

युवतियों की रचनात्मकता और स्वास्थ्यवर्धक पारंपरिक खान-पान को प्रोत्साहित करने के लिए मिलेट, प्रोटीन एवं पारंपरिक आहार की विविधता पर आधारित कुकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिखेगी प्रतिभा -

कार्यक्रम में संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ देशभक्ति, प्रेरणादायक एवं लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की सदस्यों द्वारा अपनी सफलता की कहानियों का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा, जिससे अन्य महिलाओं एवं युवतियों को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में आरसेटी एवं डीडीयूजीकेवाय से प्रशिक्षित युवतियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।

प्रचार-प्रसार के साथ अधिकाधिक सहभागिता पर जोर -

कार्यक्रम की व्यापक जानकारी के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक स्व-सहायता समूह की सदस्य महिलाएं एवं Gen-Z युवतियां कार्यक्रम में सहभागिता कर सकें।

कार्यक्रम में संगीत के लिए साउंड/डीजे की व्यवस्था की जाएगी तथा केवल सभ्य, प्रेरणादायक एवं देशभक्ति आधारित संगीत के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित गतिविधियों की उच्च गुणवत्ता वाली फोटो एवं प्रतिभागिता संबंधी जानकारी जिला कार्यालय को प्रेषित की जाएगी।

50 हजार रुपये तक की वित्तीय सीमा प्रस्तावित -

कार्यक्रम के आयोजन संबंधी व्यय के लिए राज्य कार्यालय द्वारा 50 हजार रुपये तक की वित्तीय सीमा निर्धारित किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम हेतु जिला प्रबंधक रवि चौकसे 9826637997 को नोडल अधिकारी‌

रहेंगे। वे कार्यक्रम के समन्वय एवं आयोजन के दौरान उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का समन्वय सुनिश्चित करेंगे।