डिंडोरी
जिला स्तरीय युवा उत्सव 29 अक्टूबर को, पांच विधाओं में युवा दिखाएंगे प्रतिभा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर होगा आयोजन, 22 अक्टूबर तक कराना होगा ऑनलाइन पंजीयन
भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव के तहत जिले में 29 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे से एकलव्य आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया जाएगा।












