उमरिया 17 नवंबर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं की ऊर्जा को खेल-कूद के माध्यम से सकारात्मक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से 18 नवंबर को जिले के करकेली एवं पाली ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। आयोजन में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवा भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए किसी स्कूल, कॉलेज अथवा अन्य संस्थान से संबद्ध होना अनिवार्य नहीं है। खेलों में रुचि रखने वाले सभी युवा इसमें सहभागिता कर सकते हैं। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत समूह खेलों में बालक वर्ग की रस्साकसी एवं बालिका वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं व्यक्तिगत स्पर्धाओं में एथलेटिक्स के तहत बालिकाओं के लिए 100 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक तथा बालकों के लिए 200 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा बालक वर्ग में 5 किलोमीटर साइकिल रेस एवं पिट्टू तथा बालक-बालिका दोनों वर्गों में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए माय भारत पोर्टल पर आवेदन https://mybharat.gov.in/vo/tasks/events_detail/MjMzMzYy लिंक किए जा सकते है।
खेल
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन
उमरिया · 17 नवंबर 2026 · 2 मिनट
खास बातें
- आयोजन में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवा भाग ले सकेंगे।
- प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए किसी स्कूल, कॉलेज अथवा अन्य संस्थान से संबद्ध होना अनिवार्य नहीं है।
- वहीं व्यक्तिगत स्पर्धाओं में एथलेटिक्स के तहत बालिकाओं के लिए 100 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक तथा बालकों के लिए 200 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक प्रतियोगिता होगी।

