उमरिया शहर के खलेसर घाट में 10 हजार से अधिक आर्शीवाद के दीपक जलाए गये
जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साह पूर्वक की सहभागिता
उमरिया 17 सितंबर -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले भर में 3.50 लाख से अधिक दीपों का प्रज्जवलन किया गया। उमरिया शहर के खलेसर घाट में 10 हजार से अधिक आर्शीवाद के दीपक जलाए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने दीपो का प्रज्जवलन किया। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों, शासकीय संस्थाओं, आंगनबाडी केंद्रों एवं ग्राम पंचायतों में दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उमरिया शहर का खलेसर घाट दीपको की रोशनी से जगमगा उठा। राज्य स्तर से जिले के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पॉवर मैनेंजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर श्री विशेष गढ़पाले, कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, आशुतोष अग्रवाल, धनुषधारी सिंह, राजेंद्र तिवारी, शंभूलाल खटटर, राकेश शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों बडी संख्या में उपस्थित आम जनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर उत्साह पूर्वक अपनी सहभागिता निभाई।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओे से लाभांवित हितग्राहियों ने भी अपने घरों में आर्शीवाद के दीपक जलाए। पूरे जिले में उत्साह एवं सेवा भाव का वातावरण दिखा। विभिन्न स्थानों पर प्रज्जवलित दीपों ने सेवा, संकल्प, विश्वास और जन भागीदारी की भावना को अभिव्यक्त किया। सेवा संकल्प अभियान में उमरिया शहर के खलेसर घाट में जगमगाते दीपों की निराली छटां ने सबका मन मोह लिया।
उपस्थित लोगो ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी तथा कामना की, कि उनके नेतृत्व में आर्थिक और राजनैतिक महाशक्ति के तौर पर विश्व मंच पर स्थापित हो रहे भारत का वह इसी प्रकार नेतृत्व करते रहे। उनके नेतृत्व में देश विकास की नई उंचाईयां छू रहा है और भारत तेजी से विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है।
प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिए लागू की गई अनेक योजनाओं से उमरिया जिले के लाखो हितग्राही लाभांवित हुए है। इन सभी हितग्राहियों का आर्शीवाद का दीपक प्रधानमंत्री जी को जन्म दिन की शुभकामनाएं दे रहा है।
इसके साथ ही जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत कालिका देवी मंदिर, जनपद पंचायत पाली अंतर्गत विरासिनी माता मंदिर, नौरोजाबाद स्थित अटल स्टेच्यू के समीप तथा चंदिया के शिव घाट में दो- दो हजार से अधिक प्रज्जवलित किए गए। इसी क्रम में शहरी क्षेत्र के सभी वार्डाे में पांच - पांच सौ दीपक तथा सभी ग्राम पंचायतों में पांच- पांच सौ आर्शीवाद के दीपक जलाए गये।
जिले की गौशालाओं, सांदीपनि विद्यालयों, जन जातीय कार्य विभाग के छात्रावासों, में भी आर्शीवाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रिया अग्रवाल, सीएमओ किशन सिंह, सुमित गौतम, अमित सिंह, दीपक छत्तवानी नीरज चंदानी, नम्रता यादव सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, आम जन, तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


