राष्ट्रीय जल जीवन मिशन की टीम द्वारा मंगलवार को जनपद पंचायत महिदपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत साकरिया में सुजल ग्राम संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक के साथ हर घर जल योजना तथा जल अर्पण विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।टीम द्वारा महिलाओं से फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल गुणवत्ता जांच के संबंध में बातचीत की गई। महिलाओं से यह जानने का प्रयास किया गया कि वे पानी की जांच कब-कब करती हैं। वाल्वमैन ने बताया कि ग्राम में पेयजल आपूर्ति सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक की जाती है।इस संवाद के माध्यम से ग्राम स्तर पर हर घर नल से जल पहुंचाने तथा जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का भी जायजा लिया गया।


