साक्षरता क्लबों में 20 नवंबर तक होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

उमरिया 11 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिले के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में युवा मतदाताओ को जागरूक करने के उददेश्य से साक्षरता क्लब के माध्यम से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं 20 नवंबर तक शैक्षणिक संस्थान, विधानसभा एवं जिला स्तर पर आयोजित होंगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती राखी सहाय ने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं लीड प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय को विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जिला स्तर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति मे जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, लीड प्राचार्य महाविद्यालय सहायक नोडल अधिकारी तथा सुशील मिश्रा नोडल अधिकारी स्वीप सदस्य होगे। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 89 बांधवगढ एवं विधानसभा क्षेत्र 90 मानपुर में गठित समिति में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अध्यक्ष, नोडल अधिकारी होगे तथा विकासखंड जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य महाविद्यालय सदस्य होगे। विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता 13 नवंबर के मध्य आयोजित कराई जाएगीं तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता 18 नवंबर को शासकीय महाविद्यालय उमरिया में आयोजित होगीं।