11वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (23 सितंबर 2026) के उपलक्ष्य में आयुष विभाग, बड़वानी द्वारा जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में वयोमित्र वृद्धावस्था जन्य रोगों, संधिवात (जोड़ों के दर्द), आमवात व वातज रोगों की विशेष जाँच और विशेषज्ञ आयुर्वेद-होम्योपैथी चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा।

शिविर 21 सितंबर को आदिवासी मांगलिक भवन ठीकरी, 22 सितंबर को सीएचसी पानसेमल, सिविल अस्पताल सेंधवा और जुलवानिया रोड राजपुर (पुराना आयुर्वेदिक परिसर) में तथा 23 सितंबर को जिला स्तरीय मुख्य शिविर शासकीय आयुष विंग, सिविल अस्पताल परिसर बड़वानी में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में मधुमेह, बीपी व एनीमिया जाँच के साथ-साथ पंचकर्म, शिरावेध, अग्निकर्म व जलोका थेरेपी का लाभ दिया जाएगा और निःशुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी।

आयुष विभाग ने समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।