राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तर प्रदेश (संयोजक: बैंक ऑफ बड़ौदा) द्वारा बैंक ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सूचित किया जाता है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) एवं संबद्ध संगठनों द्वारा दिनांक 28 से 30 सितम्बर 2026 तक प्रस्तावित हड़ताल के दौरान ग्राहकों को आवश्यक बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
ग्राहकों से अनुरोध है कि हड़ताल की अवधि के दौरान अपनी बैंकिंग आवश्यकताओं के लिए उपलब्ध डिजिटल एवं वैकल्पिक बैंकिंग माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करें।
ग्राहकों के लिए प्रमुख सुविधाएँ
1. एटीएम शुल्क में छूट
28 से 30 सितम्बर 2026 के दौरान किसी भी बैंक के एटीएम से लेन-देन करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।
2. रविवार को भी बैंक खुले रहेंग
27 सितम्बर 2026 (रविवार) को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए कार्य करेंगे।
3. 24×7 डिजिटल भुगतान की सुविधा
ग्राहक UPI, IMPS, RTGS एवं NEFT के माध्यम से कभी भी और कहीं भी निर्बाध भुगतान कर सकते हैं।
4. बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) नेटवर्क का उपयोग करें
ग्राहक अपने क्षेत्र में उपलब्ध किसी भी बैंक के Business Correspondent (BC) के माध्यम से आवश्यक बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
5. डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करें
ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग एवं व्हाट्सऐप बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तर प्रदेश सभी बैंक ग्राहकों से अपील करती है कि दिनांक 28 से 30 सितम्बर 2026 के दौरान अपनी बैंकिंग आवश्यकताओं के लिए उपलब्ध वैकल्पिक एवं डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा आवश्यक बैंकिंग कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें।
(राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तर प्रदेश, संयोजक: बैंक ऑफ बड़ौदा)


