खंडवा
15 माह के दिव्यांश को एनआरसी रोशनी में मिली बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, 13 दिन में बढ़ा लगभग 1 किलो वजन
विकासखंड खालवा के ग्राम मातापुर निवासी श्री लोकुश और श्रीमती मालती के 15 माह के पुत्र दिव्यांश को पोषण पुनर्वास केंद्र रोशनी में बेहतर उपचार मिला। कुपोषण की श्रेणी में भर्ती दिव्यांश को मात्र 13 दिनों के विशेष उपचार और पोषण प्रबंधन के बाद स्वस्थ होने पर केंद्र से छुट्टी दे दी गई।












