सिवनी
जिला स्तरीय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी विजेता
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी के तत्वावधान में उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के परिपालन में आज जिला स्तरीय बैडमिंटन (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।













