मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों के पात्र विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। योजना के तहत सिवनी जिले के 196 विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित करने पर निःशुल्क स्कूटी प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 19 सितम्बर 2026 को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदाय की जाएगी।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 19 सितम्बर 2026, शनिवार को प्रातः 9 बजे कृष्णम गार्डन, डी.ई.ओ. ऑफिस के पास, सिवनी में किया जाएगा। कार्यक्रम में पात्र विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों एवं संबंधित विद्यालयों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी।
जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने की अपील की गई है।
