युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) के अंतर्गत विकसित भारत युवा संसद-2027 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता एक नवंबर 2026 को जिला पंचायत सभागार, नरसिंहपुर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का विषय ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को इस विषय पर तीन मिनट का भाषण देना होगा।

जिला युवा अधिकारी श्री उमंग जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा उन्हें संसदीय लोकतंत्र एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी एवं गैर-विद्यार्थी युवा भाग ले सकते हैं। भाषण हिंदी, अंग्रेजी अथवा किसी आधिकारिक क्षेत्रीय भाषा में दिया जा सकता है। जिला स्तर के शीर्ष तीन प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर चयनित युवा 9 एवं 10 जनवरी 2027 को नई दिल्ली स्थित संविधान सदन में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में सहभागिता करेंगे। पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है। इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल के लिंक https://mybharat.gov.in/vo/ pages/event_detail?event_name= Viksit-Bharat-Youth- Parliament- 2026- Narsinghpur& key= 734229137734 पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। श्री जैन ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।