जिले में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले बलराम कृषि महोत्सव- 2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों से कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में वर्चुअली संवाद करेंगे। इस अवसर पर नरसिंहपुर जिले के पांच चयनित किसान मुख्यमंत्री से संवाद कर अपनी कृषि गतिविधियों, नवाचारों एवं अनुभवों को साझा करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव से संवाद करने वाले किसानों में ग्राम चीलाचौन कला के श्री इन्द्रपाल पटेल, विकासखंड चीचली के ग्राम पुआरिया की श्रीमती शिवानी कौरव, विकासखंड गोटेगांव के ग्राम रीछा के श्री लक्ष्मण पटेल, विकासखंड करेली के ग्राम करताज के श्री राकेश वहीं विकासखंड चांवरपाठा के ग्राम देगुवां के श्री लक्ष्मण रघुवंशी शामिल हैं। बलराम कृषि महोत्सव के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती, कृषि विविधीकरण, उद्यानिकी एवं कृषि से जुड़ी अन्य गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। किसानों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन का लाभ उठाएं तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक उत्पादक एवं लाभकारी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

